अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा फरीदाबाद की तरफ से लोगों को मीठा पानी व फल बांटे गये

फरीदाबाद : अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा फरीदाबाद की तरफ से सैक्टर-28 मैन रोड पर मीठे पानी की छबीली लगाई गई। जिसका आयोजन अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा, जिला फरीदाबाद के प्रवक्ता संजय शर्मा की तरफ से किया गया। पांच टब मीठे चावल, 100 किलो तरबूज, 100 किलो खरबूज वितरण किये गये तथा लोगों को कुछ कपडे बांटे गये।
अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा, फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि गर्मी का के समय में सभी को मीठा ठंडे पानी पीने की इच्छा होती है। इस गर्मी के मौसम में काफी लोग मीठे पानी की छबीली जगह-जगह लगाते है जो की हिन्दू धर्म के अनुसार पूण्य का काम माना जाता है। आम राहगीर जोकि गर्मी की वजह से त्रस्त होता है, उसकी पानी पीने की इच्छा होती है, उसके लिए पानी किसी अमृत के समान होता है।
वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि सभा अपनी तरफ से गरीब कमजोर असाय की मदद के लिए अग्रसर रहती है और लोगों की सहायता के लिए हमेशा आगे बढकर कार्य करती है। वशिष्ठ ने कहा कि गरीब व लाचारों की सहायता के लिए हर विधान सभा में गरीब व कमजोर लोगों के लिए फल व खाने व मीठे पानी की व्यवस्था करती रहेगी। इस मौके पर समाजसेवी सुनील मान, नरेश कौशिक, सतीश शर्मा, पवन कौशिक आदि मौजूद थे।



