करंट लगने से देवर-भाभी की मौत !

उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के अलापुर कस्बे में करंट लगने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अलापुर कस्बे के वार्ड नंबर 2 में रहने वाली सरोज (45) सुबह कपड़े धो रही थी, तभी अचानक बिजली का तार टूटकर उसके हाथ पर गिरा और वह करंट लगने से छटपटाने लगी। उन्होंने बताया कि सरोज को छटपटाते देख उसके देवर राजाराम (40) ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। छत पर खड़े भतीजे की नजर उन पर पड़ी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तार को हटाया, तब तक दोनों बुरी तरह से झुलस चुके थे।

सूत्रों ने बताया कि सरोज और राजाराम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!