गऊ रक्षकों ने गायों से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी, एक गाय की मौत बाकी गऊओं को गौशाला में पहुंचाया

फरीदाबाद 19 जुलाई। गऊ रक्षकों द्वारा गायों को बचाने का कार्य जारी है। वह आये दिन कहीं न कहीं गायों से भरी गाडिय़ां पकड़वाकर गऊशालाओं में पहुंचाते हैं। कभी ट्रकों में तो कभी कारों में गायों को ले जाने का सिलसिला जारी है लेकिन गऊ रक्षक पूरी मुस्तैदी के साथ रात भर पैरा देकर गायों की रक्षा करने में जुटे हुए हैं।
इसी क्रम में लिव फॉर नेशन सगंठन के प्रधान अनिल कौशिक को सुचना मिली की फरीदाबाद सैक्टर 9 मार्किट में पिकअप गाड़ी में गाय भर कर ले जाई जा रही हैं। तभी लिव फॉर नेशन सगंठन की टीम वहां पहुंची लेकिन उनकी गाड़ी निकल चुकी थी। टीम को दुसरी गाड़ी की सुचना गौ रक्षा दल पलवल द्वारा मिली। दोनों टीमों ने मिलकर हथीन पुलिस के साथ चौकसी बढ़ा दी। तभी सूचना मिली की फरीदाबाद की तरफ से एक गाड़ी पलवल पहुंच गई है और हथीन रोड पर आ गई है। इतनी देर में एक गाड़ी आती दिखाई दी, तो उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन गाड़ी स्पीड से भागने लगी और आगे जाम देखकर वापस मुडऩे लगी। तभी लिव फॉर नेशन की टाईगर गाड़ी और तस्करों की पिंकअप गाड़ी आमने सामने हो गई। तस्कर तेज रफ्तार में टक्कर मारते हुए भागने लगे, तुरंत गाड़ी पलट गई। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
गाड़ी में आठ गाये थी जिसमें से एक गोलोक चली गई। बाकी को गहलव गौशाला छोड़ दिया और गाड़ी हथीन पुलिस के हवाले कर दी गई। इस कार्यवाही में अनिल कौशिक, शैलेन्द्र हिन्दू, मनोज, प्रवीन वशिष्ठ, पुनीत वशिष्ठ, सतीश, विष्णु, सोनू ठाकुर,गौरव राहुल दिघोट, विक्रम ठाकुर कपील पाचालं, अरुण जोगी, डागर आदि गौभक्त मौजूद थे।



