THSTI में उद्योग प्रतिनिधियों की बैठक, CSR के ज़रिए शोध में भागीदारी पर चर्चा

फरीदाबाद, जून 23 (मनीष शर्मा) : जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अग्रणी अनुसंधान संस्था THSTI (Translational Health Science and Technology Institute) ने अपने परिसर में एक विशेष उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस बैठक में फरीदाबाद एवं आसपास के प्रमुख उद्योगपतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निजी उद्योग और अनुसंधान संस्थान के बीच भागीदारी को बढ़ावा देना और CSR फंडिंग के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी अनुसंधानों को सहयोग प्रदान करना रहा।

बैठक में संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने THSTI द्वारा चल रहे प्रमुख अनुसंधानों की जानकारी दी, विशेषकर वैक्सीन विकास, संक्रमण नियंत्रण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े क्षेत्रों में हो रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। THSTI हाल के वर्षों में कोविड-19, डेंगू, और टीबी जैसे रोगों पर प्रभावी शोध के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सराहना प्राप्त कर चुका है।

इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से मुख्यमंत्री हरियाणा के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने शिरकत की, वहीं प्रमुख औद्योगिक समूहों से वीरभान शर्मा , प्रेसिडेंट आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, प्रमोद राणा, आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद, वीरेंद्र मेहता, केशव जुनेजा, संचित जग्गी, स्वराज सिंह भाटी, प्रीति श्रीवास्तव, सुजीत गोसाईं, डॉ. राकेश अग्रवाल, दीपक सलूजा, लक्ष्य गुप्ता, तेज चौधरी, ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई ।

CSR सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। THSTI की ओर से वैज्ञानिकों ने बताया कि CSR फंड का उपयोग अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, उपकरणों की स्थापना तथा मानव संसाधन विकास जैसे उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. गणेशन कार्तिकेन ने कहा, “उद्योगों का सहयोग हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। CSR के माध्यम से यदि अनुसंधान को स्थायी वित्तीय सहायता मिलती है, तो भारत वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में और अधिक सक्षम बन सकता है।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!