नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा सेक्टर 23 मार्केट को सैनिटाइज किया गया

फरीदाबाद, 24 अप्रैल। कई सामाजिक संस्थाएं एवं ट्रस्ट देश में फैली कोरोना जैसी महामारी के दौरान अपनी-अपनी तरफ से हर संभव लोगों की मदद करने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा सेक्टर 23 मार्केट एवं सेक्टर को सैनिटाइज किया गया। इससे पहले भी यह ट्रस्ट सामाजिक कार्य में जुटा रहता है।

मार्केट के लोगों ने नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के प्रधान यशपाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि सभी सेक्टरवासी ट्रस्ट का पूरा सहयोग करते रहेंगे। प्रधान यशपाल शर्मा ने बताया कि विनय सचदेवा, विनोद लाला, अंशु कपूर, मनीष अरोड़ा आदि का विशेष सहयोग रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!