पर्यटन केंद्रों को लीज पर देने के फैसले के खिलाफ सैक्टर 12 लघुसचिवालय पर जोरदार प्रर्दशन

फरीदाबाद 15 सितंबर। हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ हरियाणा ने निगम प्रबंधकों द्वारा पर्यटन केंद्रों को लीज पर देने के फैसले के खिलाफ सैक्टर 12लघुसचिवालय पर जोरदार प्रर्दशन करके  मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार रणविजय सिंह को दिया। प्रर्दशन का नेतृत्व संघ के महासचिव युद्धवीर सिंह खत्री, उपमहासचिव सुभाष चन्द्र देशवाल, उपप्रधान डिगम्बर डागर,संगठन सचिव टीकाराम सचिव लच्छीराम बिरेंद्र शर्मा ने  किया। प्रर्दशनकारियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 22 सितंबर को निगम के चेयरमैन श्री रणधीर सिंह गोलन के पुंडरी स्थित आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा।  सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान अशोक कुमार सचिव बलबीर बालगुहेर,प्रैस सचिव राजबेल देशवाल सम्बोधित किया। उन्होंने हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ द्वारा आंदोलन के लिए गए निर्णय और मांगों को पुरजोर समर्थन करने का ऐलान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कोरोना को अवसर में बदल कर पर्यटन केंद्रों सहित सार्वजनिक क्षेत्र के विभागों को निजी हाथों में सौंप रही है। जिसका सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सभी विभागों के कर्मचारियों को एकजुट करके29 सितंबर को जिला वार डटकर  विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के महासचिव युद्ववीर सिंह खत्री ने कहा कि निगम प्रबंधक पर्यटन केंद्रों  को मुनाफे के लिए टूरिज्म कर्मचारी संघ हरियाणा के द्वारा दिए गए सुझावों को दरकिनार करते हुए होटल राजहंस,बड़खल लेक, मैगपाई, अंबाला, पिंजौर, पंचकूला जैसे मुनाफे वाले पर्यटन केंद्रों को निजी हाथों में देने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बैंकट हाल व रेस्टोरेंट्स को 20 से 23 साल के लिए लीज पर देने जा रही है। जिसको टूरिज्म निगम के कर्मचारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों को ईपीएफओ की पैंशन नही मिल रही है। जिसके खिलाफ कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि निगम में  मैंटिनेंश स्टाफ में विद्युत कार, एसी मैकेनिकल, प्लम्बर, हैल्पर, वेटर, स्वीपर, श्रेणियों के कर्मचारियों की लंबे समय से प्रमोशन नही हो रही हैं। उन्होंने कहा कि टूरिज्म कर्मचारियों को दो से तीन महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष से जुड़े जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में उनके समर्थक फ्री में कमरों में ठहरते हैं और खाना आदि खाते हैं। जिसकी वजह से घाटा बढ रहा है।

प्रर्दशनकारियों को बड़खल के प्रधान सुरेन्द्र चांदना, मैगपाई के कल्लूराम, अरावली गोल्फ कोर्स के प्रधान कुंदन लाल, होटल राजहंस के सचिव ठाकुर सिंह पंवार,हरमिटेज के अशोक कुमार , जलेसिंह,शशीसिंह, सुभाष चन्द्र तंवर, सनबर्ड मोटल सूरजकुंड के प्रधान राजेश यादव डबचिक होडल के प्रधान महाबीर सिंह, संघ के ब्लाक प्रधान करतार सिंह,आदि ने भी सम्बोधित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!