भारती चैरिटेबल ट्रस्ट ने दो गरीब कन्याओं की शादी के लिए किया सहयोग

फरीदाबाद : भारती चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दो गरीब कन्याओं की शादी के लिए कन्यादान हेतु दोनों लड़कियों के लिए अलग-अलग डबल सेट, दो बक्से, दो सफारी सूट, दो डबल बेड के कंबल, दो पेंट कमीज, 5-5 लड़कियों के सूट और कन्यादान के लिए अलग से सहयोग हेतु दिया गया।
भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह नांदल, डॉ रावत, गोपाल पंडित प्रधान, मैट्रो लैंब विनोद भाटी, मामचंद भड़ाना प्रधान, नरेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, वीरभद्र आर्य नाथ पंथ, चिराग अग्रवाल, धारा सिंह नांदल, नरेंद्र सिंह नांदल, सुनील तालान तथा बाकी सदस्यों का भी इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग रहा। सभी को हृदय की गहराई से धन्यवाद।

श्री नांदल ने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान होता है। हर व्यक्ति को गरीब कन्याओं की शादी में बढ़-चढक़र सहयोग करना चाहिए।



