प्याली-हार्डवेयर सडक़ निर्माण की मांग को लेकर कल निकालेगें थ्रीव्हीलर रैली

- अनशनकारी बाबा रामकेवल का धरना तीसरे दिन में किया प्रवेश
फरीदाबाद, 7 मार्च : शहीद बाबा दीप सिंह चौक(प्याली) से हार्डवेयर चौक तक सडक़ निर्माण हेतु अनशन कारी बाबा राम केवल तथा क्षेत्रवासियों द्वारा चलाए जा रहे धरना आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। धरने को समर्थन देने तमाम समाजिक संगठन पहुंचे। जिसमें एक बैठक कर निर्णय लिया गया कल सोमवार 8 मार्च को थ्री व्हीलर रैली निकाली जाएगी। यह रैली सुबह 11 बजे शुरू होकर शहीद बाबा दीप सिंह चौक(प्याली) से हार्डवेयर चौक निकाली जाएगी। इसके बाद आगामी रविवार 14 मार्च 2021 को क्षेत्रवासियों द्वारा शहीद बाबा दीप सिंह चौक पर भारी संख्या में एकत्र होने का और प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इसी रोड पर दुर्घटना में मृतक सचिन शर्मा के परिजन भी समर्थन देने पहुंचेंगे।
बाबा राम केवल ने कहा हमने नेताओं की कार्यप्रणाली को बड़े नजदीक से देखा है जिन प्रोजेक्टों पर अति शीघ्र कार्य करना होता है उनको बिना टेंडर बिना अनुमति के भी देशकाल परिस्थितियों को देखकर शुरू कर दिया जाता है फिर इस सडक़ में ऐसा क्या छुपा है जो बनाने में इतनी देरी हो रही है। कल से सहयोगी क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। कल सोमवार को क्रमिक अनशन पर समाजसेवी एवं आरटीआई कार्यकर्ता दीपक त्रिपाठी के तत्वधान में होगा।
इस धरने में राजन, विवेक चौधरी, योगेंद्र, पंच, पंकज, कुलबीर सिंह, हेमराज, पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के भाई बलजीत कौशिक, पी पी सिंह, प्रेम सिंह, सतीश कुमार, अवधेश कुमार ओझा, प्रमोद भडाना, जी राम बैसला, नंद किशोर ठाकुर, मनजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह एडवोकेट, मुकेश, दीपक त्रिपाठी, सचिन तंवर, राजेश खटाना, विक्की सिंह, भगवान दास शर्मा जी आदि लोग मौजूद रहे।



