गेहूं की अब तक 11 लाख 26 हजार 550 किंवटल खरीद की गई

फरीदाबाद (बल्लभगढ़), 20 अप्रैल। सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार उपायुक्त गरिमा मित्तल के दिशा निर्देशों और एसडीएम अपराजिता के मार्ग दर्शन में उपमंडल की अनाज मंडी और अन्य अनाज मंडियों तथा खरीद केंद्र पर सरकार द्वारा हिदायतों के अनुसार खरीद गेहूं की खरीदारी निरन्तर की जा रही है। जबकि मंडियों से गेहूं उठान का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक फरीदाबाद ओल्ड, बल्लभगढ, मोहना, तिगांव और फतेहपुर बिलौच खरीद केंद्र में अब तक 11 लाख 26 हजार 550 किंवटल खरीद की गई है। जबकि 2 लाख 89 हजार 230 किंवटल गेहूं का उठान समाचार लिखे जाने तक किया गया है।

आज मंगलवार को खरीद कार्य जारी है। मंडियों में गेहूं की खरीद और उठान कार्य निरन्तर चल रहा है। बल्लभगढ में सरकारी एजेंसियों द्वारा सरसों 4650 रुपये प्रति किंवटल गेहूं की 1975 रुपये प्रति किंवटल की दर से खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य/एमएसपी पर की जा रही है। जबकि सरसों प्राइवेट व्यापरियों द्वारा एमएसपी से अधिक लगभग सात हजार रुपये से अधिक प्रति किवंटल दामों पर खरीदी जा रही है।

एसडीएम अपराजिता ने बताया कि आज सोमवार को गेहूं, जौ और सरसों फसलों की खरीद सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार निरन्तर की जा रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा गेहूं की खरीद के लिए चार एजेंसियां और जौ व सरसों की खरीद के लिए एक-एक सरकारी एजेंसी घोषित की गई है। एसडीएम अपराजिता ने बताया कि उपमंडल में गत एक अप्रैल से सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार किसानों की सरसों, जौ और गेहूं फसलों की जाने वाली खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई थी। उन्होंने बताया किसानों के लिए बिजली, पेयजल व्यवस्था, मंडी में साफ-सफाई, बारदाना, गेहूं की उतरवाई, झरवाई, तुलाई और उठान सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। साथ ही कोविड-19 के नियमों की पालना भी सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार की जा रही है और वैश्विक महामारी कोरोना के बचाव के लिए भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है।

स्थानीय कृषि विपनन बोर्ड के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहना, फतेहपुर बिल्लौच, फरीदाबाद ओल्ड व तिगांव अनाज मंडियों में भी गेहूं की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। गेहूं की खरीद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन सरकारी एजेंसी द्वारा एमएसपी पर खरीद की जा रही है।

समाचार लिखे जाने तक अनाज मंडी बल्लभगढ में 2 लाख 97 हजार 289 किंवटल सरकारी एजेंसियों द्वारा गेहूं की खरीद की गई। जबकि 72 हजार 200 किंवटल गेहूं का उठान भी किया गया है। तिगांव में 1 लाख 38 हजार 732 किंवटल गेहूं की सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीद की गई। जबकि 28 हजार 743 किंवटल गेहूं का उठान किया गया है। मोहना मंडी में 5 लाख 74 हजार 603 किंवटल गेहूं का सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीद की गई। जबकि 1 लाख 23 हजार किंवटल गेहूं का उठान किया गया है। फतेहपुर बिलौच में 76 हजार 991 किंवटल गेहूं सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदी गई जबकि 10 हजार 556 किंवटल गेहूं का उठान भी किया गया है। ओल्ड फरीदाबाद अनाज मंडी में 38 हजार 935 किंवटल गेहूं खरीदी गई जबकि सरकारी एजेंसियों द्वारा 28 हजार 735 किंवटल गेहूं का उठान भी किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!