बैक ए.टी.एम. के सिक्योरिटी गार्ड के साथ शराब के नशे में मारपीट करने के मुकदमे में माननीय अदालत के द्वारा पीओ घोषित आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ करने के दिए गए दिशा-निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 इंचार्ज जगबीर सिंह की टीम ने बैक ए.टी.एम. के सिक्योरिटी गार्ड के साथ शराब के नशे में मारपीट करने के मामले में पीओ घोषित किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिहं ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शहजाद है। आरोपी फरीदाबाद के गांव बड़खल का रहने वाला है। आरोपी ने वर्ष 2018 में थाना सेक्टर-17 के एरिया में बने बैक ए.टी.एम. के सिक्योरिटी गार्ड के साथ शराब के नशे में मारपीट की थी। जिसमें आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका था। आरोपी माननीय अदालत से जमानत पर था। जो काफी दिन से अदालत में पेश नही होने के कारण अदालत के द्वारा 01 अगस्त को पीओ घोषित कर दिया था। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से एनआईटी थाना एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में महिला थाना में छेडछाड का तथा एक लडाई झगडे का मामला थाना सुरजकुण्ड में दर्ज है। संबंधित थानों को सूचना दे दी गई है। आरोपी ड्राइवरी का काम करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!