प्रत्यूष ड्रैगन बोट एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित
फरीदाबाद से पहली बार कोई खिलाड़ी नौकायन खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेगा

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद निवासी प्रत्यूष अग्रवाल का चयन हांगकांग में आयोजित होने वाली ड्रैगन बोट एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। स्मार्ट सिटी में पहली बार कोई खिलाड़ी नौकायन खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर औद्योगिक जिले का प्रतिनिधित्व करेगा। जिसको लेकर उनके परिवार ही नहीं बल्कि स्कूल व आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
प्रत्यूष ने एशियन चैंपियनशिप के लिए जून में पतरातू झारखंड में हुए ट्रायल में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करने पर एसोसिएशन ने चयन पत्र जारी किया था। ड्रैगन बोट एशियन चैंपियनशिप आगामी 11 से 13 अक्टूबर 2024 को होगी।
क्या कहती है रूचि गुप्ता पेशे से वकील प्रत्यूष की मां रुचि गुप्ता ने बताया कि वी स्कूल व कॉलेज के दौरान खेल जगत में उन्होंने भी विभिन्न खेल प्रीतियोगिताओ मे प्रतिभागिता कर बेहतर प्रदर्शन कर समाज व राष्ट्र का नाम रोशन किया। खेल जगत से मिली टीमवर्क, आत्म अनुशासन, सफल भविष्य जैसे गुणों को आत्मसात कर आज बरसों बाद भी बतौर अभिवावक मैंने अपने पुत्र को भी इन गुणों को विरासत में देने का सफल प्रयास किया है। जिसके परिणाम स्वरूप आज मेरा पुत्र का उक्त अंतराष्ट्रीय नाव प्रतियोगिता की टीम मे पूरे प्रदेश से अकेले ही चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अभी 13 वर्ष का है और यमुनानगर स्थित कैरियर डिफेंस स्कूल से आठवी कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। वह चार से पांच घंटे अभ्यास करता है तथा उसने आठ महीने पहले ही इसका का अभ्यास शुरू किया है। वह जिले और राज्य स्तर पर भी फरीदाबाद का गौरव बढ़ा चुका है। उनके चयन की सूचना मिलते ही पड़ौसियों व रिश्तेदारों ने उन्हें बधाई दी।



