नारी शक्ति पुरस्कार के लिए करें आवेदन : डीसी विक्रम

  • कहा: सामाजिक उत्थान में बेहतर योगदान करने वाली महिलाएं जरूर दें आवेदन पत्र

फरीदाबाद, 30 अगस्त। डीसी विक्रम ने कहा कि जिला फरीदाबाद में जिन महिलाओं या संस्थाओं ने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के सामाजिक उत्थान एवं उनकी आत्मनिर्भरता के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं, वे राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन करें।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये आवेदन ऑनलाईन आगामी 31 अक्टूबर तक भिजवाए जा सकते हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिन महिलाओं या संस्थाओं ने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के सामाजिक उत्थान एवं उनकी आत्मनिर्भरता के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं, वे राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक महिला की आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए तथा जो भी संस्था इस पुरस्कार के लिए आवेदन करे, वह पिछले पांच वर्षों से काम कर रही हो।

महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी डॉक्टर मंजू श्योराण ने बताया कि अवार्डस.जीओवी.इन पोर्टल पर 31 अक्टूबर तक पुरस्कार के लिए आवेदन किया जा सकता है। पुरस्कार के लिए चुनी जाने वाली महिलाओं को अगले साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!