देसी कट्टा सहित आरोपी को क्राईम ब्रांच AVTS 2 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच AVTS 2 की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी इमरान खान को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच AVTS 2 की टीम ने इमरान खान वासी कुरेशीपुर फरीदाबाद को टीटू कालोनी फरीदाबाद के पास से काबू कर एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना खेडीपुल में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इमरान खान देशी कट्टा नूंह बस अड्डा से 4000/-रू में किसी अंजान व्यक्ति से खरीद कर लाया था। आरोपी हवाबाजी करने के लिए देशी कट्टा खरीद कर लाया था। माननीय अदालत में पेश कर आऱोपी को जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!