फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 देसी कट्टे बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 देसी कट्टे बरामद किये है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने समीर(22) वासी शिव दुर्गा विहार सुरजकुण्ड फरीदबाद को देशी कट्टा सहित सुरजकुण्ड रोड एरिया से, क्राईम ब्रांच AVTS की टीम ने मौहम्मददीन(28) वासी तावडू नुहूँ को देशी कट्टा सहित गांव फतेहपुर तगा फरीदाबाद से व क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने उस्मान(23) वासी पल्ला फरीदाबाद को देसी कट्टा सहित चुंगी रोड पल्ला एरिया से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

आरोपितों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!