लोन दिलाने के नाम पर 1.22 लाख रुपये की ठगी, साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाता उपलब्ध करवाने वाले एक आरोपितों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार साइबर ठगी के मामले में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 20 लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर 1.22 लाख रुपये की ठगी करने के मामलों में कार्रवाई में एक आरोपित होटम त्यागी उर्फ सोनू वासी गांव सग्रांमपुर जिला ढोलपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-8, फरीदाबाद वासी ने पुलिस को पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि साइबर ठगों ने उसको 20 लाख रुपये का लोन दिलाने का लालच दिया। इसके बाद लोन प्रक्रिया, अन्य चार्ज तथा संबंधित खर्चों के नाम पर अलग-अलग तरीके से शिकायतकर्ता से 1,22,000 रुपये की रकम ठग ली गई। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

आरोपित से पूछताछ में सामने आया की उसने खाताधारक हर्ष का खाता लेकर ठगों तक पहुंचाया था, हर्ष के खाता में ठगी के 97 हजार रूपये आये थे। आरोपित जयपुर में टैक्सी चलाने का काम करता है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस द्वारा अब तक खाताधारक हर्ष सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!