रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश करने के नाम पर 1 लाख रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार
साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर ठगो के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। टाटा कंपनी के साथ रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश करने के नाम पर 1 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपित ऋषभ सिकरवार वासी धौलपुर राजस्थान को आगरा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-7 बल्लभगढ वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह इंस्टाग्राम पर सर्फिंग कर रहा था तभी इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का एक विज्ञापन देखा, जिस पर क्लिक करते ही वह एक व्हॉट्सएप चैट में पहुंचा जहा उसकी बात एक जापानीज महिला से हुई, जिसने उसे टाटा कंपनी के साथ रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश कर 300 प्रतिशत मुनाफा कमाने का झांसा देकर उससे 1 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिये, जिसकी शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपित ने खाताधारक संदीप का खाता शिवम से लेकर आगे किसी को उपलब्ध करवाया था, आरोपी बी.एस.सी पास है व स्टील कोइल ट्रेडिंग का काम करता है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



