फ़रीदाबाद : भूखे को भोजन करवाना सबसे बड़ा पुण्य – नागर

फ़रीदाबाद ! सामाजिक संस्था रॉबिन हुड आर्मी  के द्वारा भूखे  और जरूरतमन्द  लोगो के लिए सबसे बड़ा खाद्य राहत का कार्य एक साथ दस देशो मे 1 जुलाई से 15 अगस्त तक किया जा रहा है ! मिशन जागृति के स्वम सेवक फ़रीदाबाद मे इस संस्था का साथ दे रहे है ! मिशन जागृति की वरिष्ठ जिला उपाद्यक्ष आरजे रूपा और  फ़रीदाबाद जिले के  उपाद्यक्ष और इस मुहिम के संयोजक राजेंदर नागर बताया कि  मिशन जागृति के सभी साथी रॉबिन हुड आर्मी के इस मुहिम मे तन मन धन से लगे हुए है ! उन्होने बताया कि दोनों संस्थाओ  के साथ काम करने से बहुत कुछ नया सीखने को मिल रहा है ! नागर ने कहा कि भूखे को भोजन करवाना ही सबसे बड़ा पुण्य है ! उन्होने ने बताया कि दोनों संस्थाएं मिल  कर फ़रीदाबाद के हर एक क्षेत्र मे जरूरतमन्द  को राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है ! रॉबिन हुड आर्मी के श्री प्रशांत और  अभिमन्यु ने बताया कि हमारा लक्ष्य सबसे ज्यादा जरूरतमन्द 3 करोड़ लोगो तक खाना पहुंचाना है और हम फ़रीदाबाद के लोगो से आह्वान करते है कि इस मुहिम मे हुमसे जुड़ कर इस महान कार्य मे अपना साथ दे ! इस अवसर पर उन्होने कहा कि हुमे खुशी है कि फ़रीदाबाद और पूरे हरियाणा कि अग्रणी सामाजिक संस्था मिशन जागृति हमारे साथ है !

 इस अवसर पर पूनम , मोहिनी , सुनीता रानी, संगीता नेगी , लता सिंगला , सुहाशी ,कल्पना राजपूत , गुरनाम सिंह ,विपिन शर्मा ,गौरव भारद्वाज , वेद तिवारी , हिमांशु भट्ट , राजेश भूटिया , अशोक भटेजा , ध्रमेंदर , दिनेश सिंह , दिनेश राघव , विकास कश्यप,अभिषेक , ब्रिजकिशोर, संजय पाल , महेश आर्य ,विपिन भारद्वाज ,अनिल चौहान ,गुरमीत सिंह , जयप्रकाश , मुकेश  , पूजा शर्मा ,शुशमिता भौमिक ,  अरुणा चौधरी,  गीता सागर,  मोनिका नीदी वंदना और कृष्णा आदि साथी उपस्थिथ रहे! 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!