APK फाईल भेजकर 84,300 रुपये की ठगी, खाताधारक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद : APK फाईल भेजकर 84,300 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान विनेश, अल्लाबक्स व विजय वासी अमृतसर पंजाब के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि NIT फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि 16/17 अगस्त को उसके फोन पर APK फाईल आई, जिस पर क्लिक करते ही उसका फोन हैक हो गया और उसके खाते से 84,300 रुपये कट गये। जिसकी शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी अल्लाबक्स व विनेश, LT फैब्रिकेटस नामक फर्म के संयुक्त खाताधारक है। फर्म का खाता आरोपित विजय ने खुलवाया था। विजय व विनेश दोनों दोस्त है। खाता में ठगी के 36,000 रुपये आये थे। सभी आरोपित 10वीं पास है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!