सामुदायिक पुलिसिंग सेल द्वारा यातायात नियमों के बारे, जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों के बारे में लघु फिल्म दिखाकर किया जागरूक

फरीदाबाद : पुलिस महानिदेशक हरियाणा अजय सिंघल के आदेशानुसार तथा पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेन्द्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद द्वारा हार्डवेयर चौक पर रोड सेफ्टी के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
इस कार्यक्रम में निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद ने उपस्थित लोगों को ट्रैफिक नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा नशा मुक्त भारत बनाने का संदेश दिया।
इस दौरान महिला स्कूटी रैली के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया, जिसमें बताया गया कि यातायात नियमों की पालना न करने की वजह से सड़क दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। अतः सभी को हेलमेट पहनना और सीट बेल्ट का प्रयोग करना अनिवार्य है, ताकि स्वयं और अपने परिवार को दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखा जा सके।
कार्यक्रम के दौरान वीडियो वैन के माध्यम से उपस्थित लोगों को ट्रैफिक नियमों एवं नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित लघु फिल्म दिखाकर जागरूक किया गया। इसके साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे डायल 112, 1030, 1033, 1098 आदि की जानकारी दी गई तथा नशे से संबंधित जानकारी के लिए MANAS ऐप के बारे में भी अवगत कराया गया।
इस अभियान के दौरान लगभग 450 लोगों को जागरूक कर समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया।



