किडनैप के मामले में 10 वर्ष से फरार चल रही महिला आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

फरीदाबाद : किडनैप के मामले में फरार चल रही महिला आरोपी को क्राइम ब्रांच एनआईटी प्राभारी की टीम ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला आरोपी शशि उत्तर प्रदेश के बड़ा शेरगढ़ की रहने वाली है। आरोपी महिला वर्ष 2006 में अपने गांव से भागकर फरीदाबाद आ गई थी। आरोपी महिला ओल्ड फरीदाबाद में विजय के साथ मिलकर किराए पर रह रही थी। आरोपी महिला ने मकान मालिक के लडके को अपने साथियो के साथ मिलकर किडनैप कर लिया था। किडनैपिंग के मुकदमें में आरोपी महिला, विजय व अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियो को माननीय अदालत से वर्ष 2009 में उम्रकैद की सजा हुई थी।

महिला आरोपी ने वर्ष 2013 में माननीय हाईकोर्ट से बेल प्राप्त की थी। आरोपियों ने अपनी सजा के खिलाफ न्यायालय में अपील की थी। आरोपियों की अपील को खारिज कर दिया और सजा बरकरार रखी। आरोपी महिला तभी से अदालत में उपस्थित नही हुई। आरोपी महिला को क्राइम ब्रांच टीम ने माननीय अदालत के आदेश पर अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से उत्तर प्रदेश के बड़ा गांव से गिरफ्तरा किया है।

आरोपी महिला को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!