फरीदाबाद शहर में शंकराचार्य निश्चलानंद का आगमन 7 अक्टूबर प्रथम नवरात्रि के दिन होगा

  • फरीदाबाद शहर जगन्नाथ पुरी गोवर्धन मठ के शंकराचार्य निश्चलानंद के आगमन को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

फरीदाबाद, 3 अक्टूबर। शहर जगन्नाथ पुरी गोवर्धन मठ के शंकराचार्य निश्चलानंद के आगमन को लेकर बहुत उत्साहित है। शहर में शंकराचार्य का आगमन 7 अक्टूबर प्रथम नवरात्रि के दिन होगा। शंकराचार्य जी का कार्यक्रम 8 अक्टूबर को गोपाल वाटिका सेक्टर-88 में किया जाएगा जिसमें विचार गोष्ठी एवं धर्म सभा का आयोजन रहेगा। महाराज का उद्बोधन एवं प्रवचन भी होगा। 9 अक्टूबर को दीक्षा का कार्यक्रम रखा गया है। शंकराचार्य जी का फरीदाबाद में 2 दिन का प्रवास रहेगा, जिसकी तैयारियों को लेकर आयोजन समिति एवं स्वागत समिति के सदस्यों की मीटिंग गोपाल वाटिका सेक्टर-88 में हुई।

इस मीटिंग में आयोजन को लेकर सभी के सुझाव मांगे गए तथा सहमति के अनुसार सभी को कार्यभार सौंपे गए। आयोजन समिति व स्वागत समिति के मीडिया कोऑर्डिनेटर एडवोकेट पंकज पाराशर ने बताया कि फरीदाबाद के लोगों में अपने धर्म गुरु शंकराचार्य जी के आगमन को लेकर बहुत उत्साह है और लोग इसमें पूर्ण श्रद्धा भाव से अपना सहयोग देना चाहते हैं। फरीदाबाद के लोगों का कहना है कि यह बहुत ही भाग्य की बात है की शंकराचार्य जी हमारे शहर में पधार रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी फरीदाबाद वासियों से आह्वाहन किया है कि अधिक से अधिक मात्रा में लोग शंकराचार्य जी के दर्शन का लाभ ले सकें, ऐसी व्यवस्था करने का हम पूरा प्रयास कर रहे हैं।

शहर के सभी गणमान्य लोग इस में बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों में प्रमुख रूप से धर्मेश, नवीन, वैध बाल किशन, सुरेंद्र यादव, उमेश हंस आदि सभी कमेटी के मेंबर उपस्थित रहे। सभी को उनकी क्षमताओं के अनुसार कार्यभार दिए गए हैं ताकि कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाया जा सके, अधिक से अधिक लोग शंकराचार्य जी के दर्शन कर पाए तथा उनके विचार सुन पाए। शंकराचार्य निश्चलानंद संपूर्ण भारतवर्ष की यात्रा पर निकले हैं ताकि देश में हिंदू राष्ट्र के संकल्प को पूर्ण किया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!