फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा बरामद

फरीदाबाद : अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच NIT व क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों को देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 जून को क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने अपने गुप्त सुत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज वासी बडाबाद, जहानाबाद, बिहार हाल संतोष नगर, फरीदाबाद को NTPC चौक के पास से व ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने सुमित कुमार वासी गाव नवादा जिला आजमगढ उ.प्र. हाल मोहना रोड, बल्लभगढ, फरीदाबाद को आसियाना फ्लैट के पास से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गये हैं। दोनों आरोपियों को पुछताछ के बाद माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है!



