देश सेवा के लिए तैयार रहे हर सदस्य : ठाकुर कमल सिंह तंवर

  • राजपूत सभा ने किया शस्त्र पूजन

फरीदाबाद : राजपूत सभा ने गांव पल्ला में सामूहिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया और देश सेवा का संकल्प लिया। गांव पल्ला स्थित सभा के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष ठाकुर कमल सिंह तंवर ने कहा कि हमें देश सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए। अपने बच्चों की शिक्षा तथा संस्कारों पर ध्यान देना चाहिए। ठाकुर कमल सिंह तवर ने कहा कि आज शस्त्र का नहीं बल्कि कलम का समय है, बच्चे शिक्षित होंगे तभी देश और समाज के लिए कुछ कर पाएंगे।

शस्त्र पूजन में सभा के संयोजक गजेंंद्र सिंह चौहान, संरक्षक डीके चौहान, महासचिव जय प्रकाश भाटी, सह सचिव इंद्रजीत सिंह, विकास तोमर ने कहा कि राजपूतों का जन्म तो समाज और देश की रक्षा के लिए होता है। लेकिन आज तलवार, तीर, तमंचे भालों का जमाना बदलकर बौद्धिक शक्ति ने अपनी जगह बना ली है। वर्तमान समय केवल हथियारों का नहीं बल्कि कलम का भी है इसलिए हमे अपने बच्चों की शिक्षा तथा संस्कारों पर ध्यान देना चाहिए। शास्त्र जीवन के लिए व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं, वहीं शस्त्र दुष्टों से अपनी और समाज की रक्षा करते हैं।

राजपूत सभा जिला फरीदाबाद के उपाध्यक्ष ठाकुर तिलक राज चौहान ने बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पावन पर्व पर राजपूत समाज को संदेश दिया कि राजपूतों को संगठित होकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने संगठन के महत्व को समझाया, उन्होंने कहा कि राजपूतों को आपस में छोटी-छोटी बातों पर पैदा हुए मतभेदों को समाप्त करके राजपूतों के बीच पारस्परिक प्रेम, सद्भाव, भाईचारा, आपसी सहमति, मध्यस्थता और एकजुटता को बढ़ावा देकर राजपूत समाज की संस्कृति, विरासत तथा इतिहास की रक्षा करनी चाहिए। इस शस्त्र पूजन समारोह में राजपूत सभा के संयोजक गजेन्द्र सिंह चौहान, संरक्षक डी. के. चौहान, महासचिव जयप्रकाश भाटी, सहसचिव इंद्रजीत सिंह, प्रवीण चौहान, बशिष्ठ सिंह, तुलसी चौहान, आर. एन. चौहान, भगत सिंह सिसोदिया तथा राजपूत समाज के गणमान्य व्यक्ति उदयवीर मदनावत, नारायण सिंह शेखावत राजकुल, एम. एस. चौहान, संजीव ठाकुर ओल्ड फरीदाबाद, जयवीर सिंह तंवर कबूलपुर, राजू तोमर लीखी, नरेश चौहान, विकास चौहान करणी सेना, पारस भारद्वाज सेव फरीदाबाद एन जी ओ, अशोक कुमार, विकास तोमर तथा कमांडो अजय तंवर ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!