निकिता मर्डर केस की चार्जशीट एसआईटी ने कोर्ट में दाखिल की

- एसआईटी द्वारा तैयार 700 पेज की चार्जशीट जिसमे है 60 गवाह।
- डिजिटल एवं फॉरेंसिक साइंस एविडेंस और चश्मदीद गवाह व अन्य पुख्ता सबूत के आधार पर आरोपियों को शीघ्र दिलवाई जाएगी कड़ी सजा।
फरीदाबाद 6 नवम्बर। एसआईटी के द्वारा की गई दिन-रात की मेहनत एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक रिकॉर्ड समय (मात्र 11 दिन) में चार्जशीट को तैयार कर ली गई। चार्जशीट को डिजिटल, फोरेंसिक एवं मेटेरियल एविडेंस के आधार पर अनुभवी अनुसंधान अधिकारियों द्वारा तैयार किया गया, जिसका पुलिस आयुक्त ओ. पी. सिहं द्वारा बारीकी से अवलोकन किया गया एवं वरिष्ठ कानूनी विशेषज्ञों द्वारा केस के हर लीगल पहलूओं की गहराई से संतुष्टी की गई।
आपको बता दें कि 26 अक्टूबर को पेपर देकर अपनी सहेली के साथ घर लौट रही छात्रा निकिता को अग्रवाल कॉलेज के गेट के बाहर मुख्य आरोपी तौसीफ ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात को अंजाम देने में उसका साथी रेहान भी शामिल था। दोनो आरोपी वारदात को अंजाम देकर कार से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर थाना शहर बल्लभगढ़ में हत्या व आम्र्स एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस आयुक्त महोदय के संज्ञान में आने पर उन्होंने तुरंत एसीपी क्राइम अनिल यादव के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की 10 टीमें आरोपियों की धरपकड़ में लगाई गई और स्वयं मॉनिटरिंग करते रहे। मात्र 5 घंटे में क्राइम ब्रांच ने गोली मारने वाले मुख्य आरोपी तौसीफ को नुंह से गिरफ़्तार किया।
पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह ने वारदात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एसपी क्राइम अनील यादव के नेतृत्व में क्राइम ब्राचं डीएलएफ प्रभारी अनिल कुमार सहित अनुभवी अनुसंधान अधिकारियों को शामिल कर एक एसआईटी का गठन किया गया। दूसरे आरोपी रेहान को भी नूंह से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही आरोपियों को हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाले तीसरे आरोपी अजरू को भी नुंह से गिरफ्तार किया गया व वारदात में प्रयोग गाड़ी को भी बरामद किया गया।
पुलिस आयुक्त महोदय के द्वारा नितिका के भाई और मामा को आम्र्स लाइसेंस दिया गया इसके साथ ही परिवार के प्रत्येक सदस्य को गनमैन दिया गया है। इस केस की आई विटनेस के पिता को भी गन का लाइसेंस दिया गया है ताकि वो सभी निर्भय होकर अपने केस की पैरवी करें सके। फरीदाबाद पुलिस हर वक्त पीडि़त परिवार के साथ है।



