अवैध नशा तस्करी करने वाली महिला आरोपी को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने किया गिरफ्तार, 600 ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के द्वारा अपराध में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी इंस्पेक्टर सिटी मलिक की टीम ने एक अवैध नशा तस्कर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला आरोपी अनीता फरीदाबाद की सेक्टर 58 की राजीव कॉलोनी की रहने वाली है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी महिला को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सेक्टर 58 के क्षेत्र से गांजा बेचते हुए काबू किया है। आरोपी महिला से मौके पर 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना सेक्टर 58 अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी महिला से पूछताछ में सामने आया कि महिला ने गांजा बेचने का काम पैसा कमाने के लालच में शुरू किया है। उसने किसी अनजान व्यक्ति से समयपुर रोड से 3000 में गांजा खरीदा था। जिसको पुड़िया बनाकर बेच रही थी। आरोपी महिला को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!