प्रियंका भारद्वाज ने आंगनवाड़ी वर्कर और आशा वर्करों को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया

फरीदाबाद 20 जून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर फरीदाबाद महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज ने फरीदाबाद में आंगनवाड़ी वर्कर और आशा वर्करों को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्हें खाने पीने का सामान और मास्क भी बांटे। इसके अलावा उन्होंने बी के अस्पताल में डॉक्टरों को पी.पी.ई किट भी वितरित की।
प्रियंका भारद्वाज ने बताया कि राहुल गांधी का जन्मदिन देशभर में कांग्रेस द्वारा मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा तथा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव के निर्देशानुसार उन्होंने आशा वर्कर और आंगनवाड़ी वर्कर को सम्मानित किया और मांसक एवं खाने पीने का सामान भी बांटा। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर और आंगनवाड़ी वर्कर्स लोगों को करोना महामारी के खिलाफ जागरूक कर रही हैं और वह करोना योद्धा की भूमिका भी निभा रही है।



