महिला पुलिसकर्मी मृत पायी गयी, पति पर शक !

नयी दिल्ली ! दिल्ली में एक पुलिस कर्मी ने कथित तौर पर अपनी 33 वर्षीय पुलिसकर्मी पत्नी की हत्या कर दी ! महिला पुलिस कर्मी का शव दक्षिणी दिल्ली की लोधी कॉलोनी में एक कार में मिला ! पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला कांस्टेबल दिल्ली पुलिस के बाहरी-उत्तरी जिले में तैनात थी जबकि उसके पति को बल की विशेष प्रकोष्ठ इकाई के साथ तैनात किया गया था। पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘एक कार में एक महिला का शव मिला था जिसके सिर पर चोट लगी हुई थी। हालांकि पोस्टमॉर्टम के बाद ही चोट कैसे लगी इस बारे में पता चल पाएगा।” उन्होंने कहा कि उसका पति फरार है और उसकी तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!