मानव सेवा समिति के सदस्यों ने पौधारोपण किया

फरीदाबाद। मानव सेवा समिति हर समय मानव सेवा के कार्यों में तत्पर रहती है। समिति समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैम्प, जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देना, गरीब कन्याओं का विवाह करवाना, पेड़-पौधे लगाना, पानी के प्याऊ लगवाना आदि बहुत से नेक कार्य करती रहती है।
इसी कड़ी में मानव सेवा समिति ने हनुमान पार्क और सेक्टर-29 सरकारी स्कूल में पौधारोपण किया। इस नेक कार्य में दीपक शर्मा, अरुण कुमार, गौरव शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, रजनीश चौधरी, हरपाल त्यागी, मनीष तेजपाल, महिला शक्ति मोनिका चौधरी, सविता कुशवाहा, शबनम खान, अलीशा खान, अलाइवा खान आदि ने अहम भूमिका निभाई।



