अफगानिस्तान के जतिंदर कुमार को मिली भारतीय नागरिकता

- जिलाधीश जितेंद्र यादव ने दी उन्हें भारतीय नागरिकता
- 29 वर्ष की आयु होने पर मिली भारतीय नागरिकता
फरीदाबाद, 08 अप्रैल। जिलाधीश जितेंद्र यादव ने भारतीय नागरिक क्लिप अधिनियम 1995 के तहत अफगानिस्तान के जतिंदर कुमार को भारतीय नागरिकता विधिवत रूप से प्रदान कर दी है। अफगानिस्तान निवासी जतिंदर कुमार ने बताया कि वर्ष 1992 में उनके माता-पिता भारत आए थे और 1993 में उनका भारत में ही जन्म हुआ था। वे लोग अब वर्तमान में सैनिक कॉलोनी में रह रहे हैं।
जतिंदर कुमार ने बताया कि उन्होंने 28 मई 2021 को भारत सरकार के गृह मंत्रालय में अपनी भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए आवेदन दिया था। उस आवेदन को डीसी जितेंद्र यादव ने मूर्त रूप देकर मुझे भारतीय नागरिकता प्रदान की है।



