लोकल पर वोकल के लिए सराहनीय प्रयास कर रही है मिशन जागृति की टीम : सीमा त्रिखा

फरीदाबाद 6 जुलाई। शहर की जानी-मानी सामाजिक संस्था मिशन जागृति के द्वारा लोकल पर वोकल के लिए ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बडख़ल विधानसभा की विधायक सीमा तिर्खा ने लोगों से अपील की सभी चाहे देश में हो या विदेशों में आप सभी इस प्रतियागिता में अधिक से अधिक भागीदारी ले तथा लोकल चीजो को बढ़ावा दे, उन्हें इस्तेमाल करे, देश को आत्मनिर्भर बनाये। मिशन जागृति हमेशा ही लोगों को जागरूक करती रही है और इसी कड़ी में संस्था के द्वारा यह कदम सराहनीय है।

इस प्रतियोगिता के कोऑर्डिनेटर हिमांशु भट्ट की देखरेख में ये प्रतियोगिता की जा रही है जिला महासचिव विकास कश्यप ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जितने भी प्रतिभागी हिस्सा लेंगे सभी को डिजिटली सर्टिफिकेट दिया जाएगा। संस्था के संस्थापक प्रवेश मालिक ने बताया कि इसके अतिरिक्त पहले 3 प्रतिभागियों को विशेष इनाम से नवाजा जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का परिणाम मिशन जागृति की फेसबुक पर उनके द्वारा पोस्ट किए गए स्लोगन को कितने लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है वह संस्था की तीन लोगों की निर्णायक मंडल करेगा। सभी को निर्णायक मंडल का निर्णय स्वीकार करना होगा। इस अवसर पर मुख्यरूप से विपिन शर्मा, विपिन भारद्वाज, गुरनाम सिंह, दिनेश सिंह, राजेश भूटिया, अशोक भटेजा, अनिल चौहान और विकास चौधरी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!