मुख्यमंत्री स्वयं सीएम विंडो और मेरा मेरी विरासत तथा मेरी फसल मेरा ब्यौरा की कर रहे हैं डेली वेज समीक्षा : सतेन्द्र दुहन

फरीदाबाद, 22 जून। सीईओ जिला परिषद सतेन्द्र दुहन ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं सीएम विंडो और मेरा पानी- मेरी विरासत तथा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा की डेलीबेसिस पर समीक्षा कर रहे हैं। सतेन्द्र दुहन ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी ऑनलाइन पोर्टल पर आई शिकायतों का निर्धारित गंभीरता के साथ समय पर निपटारा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने समीक्षा बैठक में विभाग वार की समीक्षा ऑनलाइन आई शिकायतों की समीक्षा करके शिकायत से संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।
सीईओ जिला परिषद सतेन्द्र दुहन सभी विभागों के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन आई शिकायतों के निपटान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश देते हुए सीएम विंडो, सीपी ग्राम और एसएमजीटी के पेंडेंसी को तुरंत क्लियर करने के लिए भी कहा। उन्होंने ऑनलाइन आए सभी आवेदनों पर सभी विभागों के अधिकारियों को नजर रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सीएम विन्डो, सीपी ग्राम और एसएमजीटी/ CM Window, CPGRAM और SMGT बारे नियमित रूप से डेली बेसिस पर निपटाया जाने बारे भी हिदायतें दी। उन्होंने कहा कि समय पर ऑनलाइन आई शिकायतों के निपटान न करने वाले विभागों के अधिकारी/प्रतिनिधि को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
जिसमें उन्होंने सीएम विंडो पर लम्बे समय से पड़ी शिकायतों के निराकरण के संबंध में दिशानिर्देश भी विभाग वार सम्बंधित अधिकारी को दिए।
नगराधीश नसीब सिंह ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी उनके विभागों से संबंधित ऑनलाइन आई शिकायतों का निपटारा निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। जो ऑनलाइन पर आई शिकायतों का निपटारा सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार निर्धारित समय पर नहीं कर पाते उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि अंतिम एटीआर और अपलोड करने वाले व्यक्ति के संतोषजनक हस्ताक्षर के साथ है या नहीं। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर शिकायतकर्ता और सभी नोडल अधिकारी/जिला विभागाध्यक्षों से अनुरोध है कि वे इसमें ऑनलाइन भाग लेना सुनिश्चित करें। साथ ही रिपोर्ट के साथ दी गई तिथि, समय और स्थान पर व्यक्तिगत रूप से बैठक करना सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी करण कपूर ने बैठक में सभी विभाग के अधिकारियों/प्रतिनिधियों को ऑनलाइन लंबित सीएम विंडो, सीपी ग्राम और एसएमजीटी आवेदन पर आई शिकायतों का विवरण देने के लिए कहा।
समीक्षा बैठक में नगर निगम, एचएसवीपी, राजस्व, टाऊन प्लानिंग, जिला विकास एवं पंचायत, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, जिला समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास सहित एक-एक करके विभागवार सभी विभागों की ऑनलाइन आई शिकायतों की समीक्षा की।
बैठक में सीटीएम नसीब कुमार, नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर डॉक्टर नरेश कुमार, इंद्रजीत कुल्हड़िया, डीसीपी सतपाल सिंह, आरटीए, सीएमजीजीए करन कपूर, तहसीलदार नेहा सहारन सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



