सेक्टर-22 स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन कैम्प आयोजित

बल्लबगढ़ : बल्लबगढ़ विधानसभा के सेक्टर-22 स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में कोविड-19 से बचाव के लिए दीपांशु अरोरा और उनके सभी भाइयों द्वारा और मुख्य रूप से रोटरी क्लब एन.आई.टी. फरीदाबाद एवं क्लाउड 22 वेलफेयर द्वारा वैक्सीन कैम्प आयोजित किया गया। कैंप के उद्घाटन मौके पर हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के भाई कर्मचन्द शर्मा ने कहा कि यह वैक्सीन सुरक्षित है और इससे डरने की जरूरत नहीं ह,ै सभी को यह वैक्सीन लगवानी चाहिए ताकि देश और प्रदेश से कोरोना जैसी बीमारी को बाहर किया जा सके। इन कैम्प के अंदर लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और वैक्सीन की पहली डोज ली।

परिवहन मंत्री के भाई कर्मचन्द शर्मा ने कहा कि कोविड वैक्सीन का इंजेक्शन लगवाने के बाद कोरोना जैसी महामारी से देश सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि यह दवा हरियाणा सरकार द्वारा मुफ्त में लगवाई जा रही है। उन्होंने सरकार का धन्यवाद जताते हुए कहा कि सभी लोग सरकार के नियमों का पालन कर यह वैक्सीन का टीका लगवा रहे हैं।

इस मौके पर मंदिर प्रधान एस. के. गर्ग (वैष्णो माता मन्दिर प्रधान), दीपांशु अरोरा, अनुराग गर्ग, विनोद त्यागी, राजीव महाजन, दीपक नारंग, विशाल नय्यर, चांदनी आज़ाद अली, ज्योति कपूर, मनन डीप सिंह, गर्वित वर्मा, देवेंद्र सिंह, योगेश चोपड़ा, अतुल, वासुदेव दत्त, शुभम मित्तल, संजीव, रवि और सभी टीम क्लाउड 22 मौजूद रहे।

कैंप में बुजुर्ग लोगों को यह टीका लगाया गया है। कोविड-वैक्सीन के टीके की दूसरी डोज 28 दिन बाद इसी जगह पर कैंप लगाकर दी जाएगी। मंत्री के भाई कर्म चंद शर्मा ने सेक्टर 22 निवासी 81 वर्षीय राधेश्याम शर्मा से वैक्सीन लगवाने के बाद उनका हालचाल जाना और उनसे आशीर्वाद लिया। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि सभी लोग इस वैक्सीन को लगवा करके अपने आपको सुरक्षित रखें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। पार्षद जयवीर खटाना ने भी लोगों से अपील की है कि सभी लोग वैक्सीन लगवाए और कोरोना महामारी से दूर रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!