हरियाणा सरकार ने 31 मार्च तक सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज को बंद रखने का दिया आदेश

हरियाणा ! कोरोना वायरस के संक्रम से बचने के लिए हरियाणा सरकार ने नोटिस जारी कर 31 अप्रैल तक प्रदेश के सभी स्कूल कॉलेजों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. नोटिस में कहा गया है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रम को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सरकारी से वित्त प्राप्त कॉलेजों को और युनिवर्सिटी को तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है ! वहीं दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई है ! कोरोना वायरस को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया है ! इसमें सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, एमसीडी, एनडीएमसी, दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूलों समेत विश्वविद्यालय, कॉलेज और प्राइवेट कोचिंग सेंटर शामिल हैं !

हालांकि जिन स्कूलों व कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही हैं, वहां छात्रों को परीक्षा देने के लिए उपस्थित होने के लिए कहा जा सकता है ! दिल्ली सरकार के स्कूल व कॉलेज बंद करने के आदेश के बाद डीयू प्रशासन ने बैठक कर फैसला लिया है कि कक्षाएं नहीं लगेंगी, लेकिन शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से छात्रों के संपर्क में बने रहेंगे ! टीचिंग लर्निंग प्रक्रिया को जारी रखने के लिए सभी पाठ्यसामग्री साप्ताहिक आधार पर विभाग व कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी !



