इंस्टाग्राम एड के माध्यम से गिफ्ट भेजने के नाम पर 37,944 रुपये की ठगी, खाताधारक आरोपी गिरफ्तार

साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर इंस्टाग्राम एड के माध्यम से गिफ्ट भेजने के नाम पर 37,944 रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने हरिराम माली वासी सवाई माधोपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार NIT फरीदाबाद वासी एक महिला ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि 6 सितंबर को उसने इंस्टाग्राम पर गिफ्ट का एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन पर क्लिक करते ही एक व्हाट्सएप चैट खुल गई जिसके बाद कथित ठगो ने उसको गिफ्ट भेजने के नाम पर उससे 37,944 रुपये ठग लिए। जिसके बाद ना तो उसे गिफ्ट मिला ना ही पैसे वापस मिले। जिस संबंध में साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि मामले में आरोपी हरिराम खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। खाता में ठगी के 32,000 रुपये आये थे। आरोपित 10वीं पास है व हस्तशिल्प का काम करता है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!