क्राईम ब्रांच 85 ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

  • पूछताछ पर आरोपियों से चोरी की 5 वारदात भी सुलझाई।
  • आरोपियों के कब्जे से 4 मोटरसाईकिल 1 स्कूटी बरामद की।

फरीदाबाद। क्राईम ब्रांच 85 ने सराहनीय कार्य करते हुई चोरी करने वाले 2 आरोपियों पंकज निवासी गांव रायदासका पलवल व आरोपी मुस्तकीम सैफी निवासी गांव बडखल फरीदाबाद को दबौचा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सैक्टर 85 ने सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को चोरी सुदा स्प्लेंडर मोटरसाईकिल के साथ दशहरा ग्राउंड एन.आई.टी. फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। पूछताछ पर आरोपियों से थाना मुजेसर के 2 मुकदमें, थाना आदर्श नगर का 1, थाना कोटवाली का 1, थाना धौज का 1 मुकदमा सुलझाया है। आरोपियों से उपरोक्त मुकदमों में 4 मोटरसाईकिल व एक स्कूटी को बरामद किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!