फोन हैक कर 5,75,570 रुपये की ठगी, खाताधारक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद- फोन पर एपीके फाईल भेजकर 5,75,570 रुपये की ठगी करने के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने गौरव व सूरज वासी वाराणसी उत्तर प्रदेश, दिवाकर वासी बक्सर बिहार व निशांत वासी जामताडा झारखण्ड को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार गांव सारन फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि 26 दिसंबर 2025 को उसके व्हॉट्सएप पर एपीके फाईल आई जिसको डाउनलोड करते ही उसका फोन हैक हो गया और उसके खाता से अलग-अलग ट्राजेक्सनस के जरिए कुल 5,75,570 रुपये कट गये। जिस संबंध में साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गौरव खाताधारक है, जिसने अपना खाता सूरज को, सूरज ने आगे दिवाकर को व दिवाकर ने आगे इसे निशांत को दिया था। गौरव B.tech पास, दिवाकर व निशांत B.TECH की पढाई कर रहे है वहीं सूरज B.PHARMA की पढाई कर रहा है। गौरव, सूरज व दिवाकर को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!