पे-आउट सर्विस प्रोवाईड करवाने के नाम पर 8,50,000 रुपये की ठगी, मुख्य आरोपित सहित खाताधारक भी गिरफ्तार
साइबर थाना बल्लभगढ़ की कार्रवाई

फरीदाबाद : पे-आउट सर्विस प्रोवाईड करवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 8,50,000 रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 2 आरोपितों को औरंगाबाद बिहार से 29 जुलाई को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान गौरव(36) व अभिषेक(32) वासी जिला औरंगाबाद बिहार के रुप में हुई है। जिनको मानीनय न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जांच में सामने आया कि घटनाक्रम का मुख्य सूत्रधार आरोपी गौरव है। जिसने शिकायतकर्ता के पास पे-आउट सर्विस प्रोवाईड करने के लिए फोन किया था। आरोपित अभिषेक खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के 8,50,000 रुपये आये थे।
जांच में यह भी सामने आया है कि अभिषेक और गौरव दोनों दोस्त हैं। अभिषेक ने गौरव को अपना खाता दिया था। अभिषेक के खाता को गौरव ही ऑपरेट कर रहा था।
गौरव एम.बी.ए पास है, वह पहले गुरुग्राम की ही एक कंपनी में पे-आउट सर्विस प्रावाईडर का काम करता था, वही अभिषेक I.T.I पास है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-62 फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका कोल्ड ड्रिंक का होलसेल का काम है। उसकी सेक्टर-64 में एक फर्म है, उसने अक्टूबर 2025 में इस्टाग्राम पर पे- आउट सर्विस लेने की एक एड देखी थी। इंस्टाग्राम पर सम्पर्क करने के बाद कथित व्यक्ति ने अपना नाम गौरव कुमार बतलाया फिर उनकी व्हॉसएप पर बात होने लगी, जिसके बाद कथित गौरव ने पे-आउट सर्विस प्रोवाईड करवाने के नाम पर शिकायतकर्ता से अलग-अलग ट्रांजेक्सनस में कुल 8,50,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिये। नवंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच में शिकायतकर्ता ने पैसे ट्रांसफर किए थे परंतु ना तो सर्विस मिली और ना ही कोई पैसा वापस मिला। जिसकी शिकायत पर थाना बल्लभगढ में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी



