टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1,27,800/- रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार
साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई

फरीदाबाद : टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1,27,800/- रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 जून को बुलंदशहर से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है । जिनकी पहचान गौरव गर्ग वासी यमुना पुरम, बुरलंदशहर उतरप्रदेश के रुप में हुई है। जिसको आगामी पूछताछ के लिए 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
जांच में सामने आया कि गौरव ने खाताधारक अर्जुन का खाता, चंद शेखर से लेकर टेलीग्राम के माध्यम से ठगों के पास पहुंचाया था। अर्जुन के खाता में ठगी के 18,000/-रू प्राप्त हुए थे। गौरव व चंद शेखर एक ही क्षेत्र के रहने वाले है। अर्जुन व चंद शेखर को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-85, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ठगों ने उसे एक टेलिग्राम ग्रुप में जोड़ा, जहां उसे 27 जुलाई से 30 जुलाई के बीच विभिन्न टास्क दिये गये और टास्क पूरा करने के नाम पर ठगों ने उससे विभिन्न बैंक खातों में कुल 1,27,800/- रुपये ट्रांसफर करवा लिये। टास्क पूरा होने के बावजूद महिला को कोई पैसा वापस नहीं किया गया और बाद में और पैसे की मांग की गई। शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।



