दुकान से कपडे चोरी करने के मामले में 2 आरोपित गिरफ्तार, चोरीशुदा सामान व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद, AVTS-1 की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जिस पर थाना सारन क्षेत्र के अंतर्गत दुकान से कपडे चोरी करने के मामले में AVTS-1 की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान कृष्णा नागर(19) व दीपक(20) वासी नंगला एन्कलेव पार्ट-2 के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार साहिल वासी गुरदास सिंह कालोनी ने थाना सारन में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी जवाहर कालोनी में एक कपडे की दुकान है, जहां से किसी नामपता नामालुम व्यक्ति ने 1.5 लाख रुपये किमत के कपडे चोरी कर लिये। जिस संबंध में थाना सारन में चोरी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित दोस्त है जिन्होंने अपने अन्य 2 साथियों के साथ मिलकर 20.03.2026 को रात के समय रॉड से शटर का ताला तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपितों से चोरीशुदा सामान व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। अन्य दो आरोपितों की तलाश जा रही है।



