पूर्व विधायक के फार्म पर चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर-56 की कार्रवाई

फरीदाबाद – पूर्व विधायक के फार्म हाउस पर हुई चोरी के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले तथा चोरी का सामान खरीदने वाले कबाडी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 25/26 जनवरी की रात को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा के कैली स्थित फार्म हाउस से ए.सी., इन्वर्टर बैटरी, एलईडी टीवी, कंप्यूटर, प्रिंटर व पंखे सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

3 मई को अपराध शाखा सेक्टर-56 ने आकिल निवासी गांव सोफ्ता, पलवल तथा जुबेर निवासी गांव डूडोली बढ़ा, नूंह हाल गांव डीग, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आकिल, अपने दो अन्य साथियों के साथ गाड़ी में फार्म हाउस पर आया था, तीनों ने दीवार कूदकर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद चोरी किए गए सामान को गाड़ी में रखकर ले गए और बाद में उक्त सामान को जुबेर (कबाड़ी) को बेच दिया। जिनको माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

घटनाक्रम में चोरी किये हुये 6 पंखे व एक वाटर डिस्पेंसर बरामद किये गये है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी व सामान की बरामदगी के लिए पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!