2 वाहन चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर-65 व DLF की टीम ने बरामद की चोरी की दो मोटरसाइकिल

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जुलाई 2025 को थाना शहर बल्लभगढ में एक मोटरसाईकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने आरोपी मोहित वासी रामनगर कालोनी फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाईकिल सहित, शाहुपुरा चौक के पास से गिरफ्तार किया है। वहीं अपराध शाखा DLF की टीम ने थाना मुजेसर में जनवरी 2026 में दर्ज एक मोटरसाईकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए वासू वासी खेडीपुल को पुलिस प्रोडेक्सन पर लेकर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।



