गांजा बेचने के मामले में 3 गिरफ्तार, 1.059 किलोग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 5 मई को फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम द्वारा गांजा बेचने के अलग-अलग मामलों में 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जा से 1.059 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार अपराध शाखा DLF की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाही करते हुए अमन खान वासी सेक्टर-58, फरीदाबाद हाल अलीगढ उ.प्र. को 500 ग्राम गांजा सहित नया पुल सेक्टर-37 के पास से गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार अपराध शाखा AVTS ने बासू सोमी वासी हाल हंसा कॉलोनी, कुरेशीपुर फरीदाबाद को 302 ग्राम गांजा सहित गंदा नाला समयपुर, फरीदाबाद के पास से तथा अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने गोविंदा वासी आदर्श कॉलोनी, फरीदाबाद को 257 ग्राम गांजा सहित हुड्डा ग्राउड सेक्टर-48, फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये हैं।



