एक सप्ताह में 30 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 33,35,525/-₹ बरामद

543 शिकायतों का समाधान 8,00,052/-रू रुपए खातों में फ्रिज

  • साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर सूचित करें

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 18 से 24 अप्रैल के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने एक सप्ताह में 30 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 33,35,525/-₹ रुपए बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 04 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 30 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 02 व सेंट्रल के 02 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 33,35,525/-₹ बरामद किये हैं। इसी प्रकार 543 शिकायतों का निस्तारण कर 8,00,052/-रू खातों में फ्रिज कराये हैं। यह कार्रवाई साइबर थानों की टीम ने 18 से 24 अप्रैल तक एक सप्ताह के दौरान की है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रवि रंजन, अंकित कुमार, दीपक, पुनीत, लक्की जांगिड़, अंकित कुमार, रविकांत, बिट्टू, मोहम्मद आखिर आलम, फुरकान, शोएब, पुनीत, हरजिंदर, अभय, प्रोटोखो जस्टिन, लवकुश, अमरदीप निरंकारी, सुजीत सिंह, शिवम वर्मा, राजेश कुमार, मोहसिन, प्रिंस सिंह, गोलू कुमार, रशनप्रीत सिंह, हरपाल, गोल्डी, मनु, नवीन, सिद्धांत व सचिन का नाम शामिल है।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!