10 मामलों का निस्तारण कर 32 साइबर अपराधी किये गिरफ्तार, 27,69,249/- बरामद
452 शिकायतों का समाधान 4,25,979/-रू रुपए बरामद, 11,43,970/-रू रुपए खातों में फ्रिज, एक सप्ताह में फरीदाबाद पुलिस के साइबर थानों की कार्रवाई

faridabad crime news : पुलिस उपायुक्त साइबर, अभिषेक जोरवल के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्यवाही किए जा रही है इसी कड़ी में साइबर थानों की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस सप्ताह 32 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 27,69,249/-रू रुपए बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 से 12 सितम्बर तक फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 10 मुकदमों को कामयाब करते हुए 32 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 27,69,249/- रू बरामद किये हैं, इसी प्रकार 452 शिकायतों का निस्तारण कर ₹4,25,979 रिकवर किये हैं, साथ ही ₹ 11,43,970 खातों में फ्रिज कराये हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में शिवराम, सीताराम चौधरी, अशोक यादव, प्रवीन चौधरी, सरफराज, खालिद, राशिद, गौरव कुमार, पवन कुमार, हरिश वर्मा, मुजफ्फर हुसैन, विकाश सिंह, प्रकाश चौधरी, रामप्रीत सिंह, पीयुष, एलिस नजमुदीन हिरानी, शाहरूख, जुबैर, मौसम, कुनाल, रेणु, आकाश कुमार, सुनील, अजय गुर्जर, राजेश मेघवाल, सुरज कुमार, सोनु, चंदवीर सिंह, अमन शाह, शहनवाज अहमद, आशीष कुमार व आकिब खान का नाम शामिल है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि साइबर ठगी के मामले में लोगों के द्वारा लालच दिखाना, डर व जागरूक न होना ठगी का कारण है।
उन्होंने आगे बताया कि साइबर अपराधी निवेश में मुनाफे का लालच दिखाकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पहले मुनाफा देकर लालच में लिया जाता है बाद में उनकी पूंजी को ठग लिया जाता है, इस प्रकार के मामले बहुत ज्यादा सामने आ रहे हैं। इसलिए सावधान रहें और सोशल मीडिया पर प्राप्त होने वाले निवेश संबंधित किसी भी लिंक को ना खोलें।
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।



