मिक्सी ग्राइंडर से लोडेड महिंद्रा पिकअप गाड़ी को चोरी करने वाले 3 आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने किया गिरफ्तार

आरोपियों से 85 मिक्सी ग्राइंडर व पिकअप गाड़ी बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 प्रभारी जोगिंदर सिंह की टीम ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप, विपिन और विनोद का नाम शामिल है। आरोपी कुलदीप और विनोद उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले हैं तथा आरोपी विपिन उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर जिले का रहने वाला है। तीनों आरोपी बल्लभगढ़ ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर का काम करते हैं। तीनों आरोपियों पता चला कि बाटा पर स्थित विजय भारत ट्रांसपोर्ट से मिक्सी ग्राइंडर लोड हुई महिंद्रा पिकअप 19 अगस्त को आरोपियों द्वारा चोरी की गईचोरी किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार महिंद्रा पिकअप में 85 मिक्सी ग्राइंडर पैक होकर फरीदाबाद की एनआईटी एरिया में जाने थे। जिनकी अनुमानित कीमत 7.5 लाख रुपए थी। तीनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच टीम ASI देवेंद्र,मुख्य सिपाही संदीप, विक्रम, सिपाही सिकंदर, सन्नी और संजय ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से कायमगंज उत्तर प्रदेश से 15 सितंबर को यूपी पुलिस के सहयोग से पिकअप गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपियों को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेशकर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!