340 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच AVTS की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच AVTS ने अवैध नशा पर कार्रवाई करते हुए 06 जून को 340 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान चंदन वासी ग्रीनफील्ड कॉलोनी फरीदाबाद के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 06 जुलाई को क्राईम ब्रांच AVTS की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्रीनफील्ड कॉलोनी क्षेत्र में अवैध नशा लिये हुए हैं। सूचना पर अपराध शाखा की टीम ने चंदन को 340 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया, जिसके विरुद्ध थाना सुरजकूंड में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि वह 5000 रुपये में 500 ग्राम गांजा दिल्ली से खरीद कर लाया था। जिसमें से कुछ उसने बेच दिया था और प्रयोग कर लिया था। आरोपित के विरूद्ध माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!