4152 बोतल अंग्रेजी शराब को किया नष्ट, थाना सेक्टर 8 पुलिस की कार्रवाई

फरीदाबाद, 29 सितंबर : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सेक्टर-8 के अंतर्गत वर्ष 2024 में दर्ज एक्साइज एक्ट के एक मामले में बरामद की गई 346 पेटी (4152 बोतल) अंग्रेजी शराब (McDowell’s) का माननीय न्यायालय के आदेशानुसार निस्तारण किया गया।

उक्त मामले में थाना सेक्टर 8 की टीम ने बरामद शराब का निस्तारण करने के लिए माननीय अदालत में आवेदन किया था। थाना की टीम द्वारा प्रभावी पैरवी की गई जिस पर माननीय अदालत श्री विरेंद्र कुमार, JMIC, फरीदाबाद द्वारा शराब के निस्तारण के आदेश जारी किये। माननीय अदालत के आदेशों की अनुपालना में निर्धारित प्रक्रिया के तहत बरामद शराब का निस्तारण किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार, इंस्पेक्टर एक्साइज तथा थाना सेक्टर-8 के प्रभारी (SHO) निरक्षक राजवीर सिंह की मौजूदगी में कुल 4152 बोतल अंग्रेजी शराब, कुल 346 पेटियों का नियमानुसार डिस्पोजल किया गया। निस्तारण की पूरी कार्रवाई संबंधित अधिकारियों की निगरानी एवं निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत संपन्न की गई।

फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी, बिक्री एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानून के प्रावधानों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि उनके आसपास यदि कोई व्यक्ति अवैध शराब वनशा तस्करी का काम करता है या किसी भी प्रकार का मादक पदार्थों को रखता है तो इसकी सूचना तुरंत फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 या फिर डायल 112, हेल्पलाइन नंबर 9050891508 या फिर स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!