फोन छीन कर खाते से निकाले थे 91000 रुपए, दो आरोपी गिरफ्तार

अपराध शाखा ऊंचा गांव टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा स्नैचिंग की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने फोन स्नैचिंग कर खाते से पैसे निकालने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान नीरज उर्फ नीटू निवासी गांव बादशाहपुर, फरीदाबाद तथा सूरज उर्फ काला निवासी गांव चुन्दिका, जिला नूंह, हाल निवासी गांव बादशाहपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार कि रमेश भगत, निवासी भारत कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सेक्टर-11 में शिकायत दी कि 03 अगस्त 2025 को खाटू श्याम मंदिर, सेक्टर-20B के पास एक युवक उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। अगले दिन 04 अगस्त को उसके खाते से UPI के माध्यम से 91,000/- रुपये निकाल लिये गये। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-8 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सूरज ने शिकायतकर्ता से मोबाइल छीना और थोड़ी दूरी पर खड़े अपने साथी नीरज के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया। इसके बाद दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मोबाइल फोन के माध्यम से UPI का उपयोग कर खाते से 91,000/- रुपये निकाल लिये।

दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ हेतु 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!