परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया हाडवेयर से प्याली चौक फोर लेन कार्य का निरीक्षण

फरीदाबाद : परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने सादगी के साथ बिना सरकारी अमले के बहुचर्चित हाडवेयर से प्याली चौक तक फोर लाइन बनाई जा रही रोड का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रोड का कार्य चल रहा है और लगभग समय सीमा के अंदर ही बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होने कहा कि इस रोड के बनने से लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा एनआईटी, बडख़ल विधानसभा, फरीदाबाद शहर के लिए यह सडक़ वरदान साबित होगी।

परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने सडक़ बना रहे ठेकेदार को भी उचित दिशानिर्देश दिए और सडक़ को निर्धारित समय सीमा में तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने ठेकेदार को कहा की सडक़ निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। इस मौके पर उनके साथ पारस जैन भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!