कट्टे के बल पर चालक को बंधक बनाकर पिकअप गाडी लूट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : कट्टे के बल पर चालक को बंधक बनाकर पिकअप गाडी लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में क्राइम ब्रांच उचां गाँव को सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी आकाश पुत्र महेश गांव मछगर फरीदाबाद का रहने वाला है।

मामला दिनांक 15 जून 2021 का है। थाना सदर बल्लबगढ़ एरिया में आरोपी ने अपने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर एक पिकअप गाडी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने भैंस ले जाने के बहाने पिकअप गाड़ी को पहले किराए पर किया और आईएमटी के जंगल में ले जाकर कट्टे के बल पर शिकायतकर्ता (चालक) के हाथ पैर बांधकर पिकअप गाड़ी, पैसे और मोबाइल फोन को लुटकर फरार हो गए थे। जिस पर आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला थाना सदर बल्लबगढ़ में दर्ज किया गया था।

अभी तक की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आकाश ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर लूट के संबंध में गहनता से पूछताछ कर पिकअप गाड़ी, मोबाइल फोन बरामद करेगी और अन्य आरोपियों के ठिकानों के बारे में पता लगाकर उनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!